Nari Shakti Doot App: Login, Registration, Apply for Ladaki Bahin Yojana

Share the Article

4.4/5 - (164 votes)
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
- Advertisement -

Nari Shakti Doot App: महाराष्ट्र सरकार ने गूगल प्ले स्टोर पर नारी शक्ति दूत ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिये आप माझी लाडकी बहीण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आप इस ऐप के जरिये कर सकते है। सरकार राज्य की गरीब महिलाओं और बेटियों को 1500 रुपये प्रति महीने की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और वे महिलाएं जो इस योजना में आवेदन के लिए रूचि रखती है वह इस ऐप को डाउनलोड करके इस योजना में लाभ ले सकती है।

Narishakti Doot App

इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य लक्ष्य है की लाभार्थी महिला को अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। अपने फ़ोन का उपयोग करके ऐप पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादे की वित्त मंत्री अजित पवार ने विधानसभा सत्र में राज्य का बजट पेश करते हुए राज्य की महिलाओ के लिए मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना का ऐलान किया था। महिलाओं को अब सरकारी कार्यालयों में जाने के लिए कोई आवश्यकता नहीं है।

- Advertisement -

इस ऐप पर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है। समय सीमा के बाद अपने आवेदन का स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस योजना में जल्द से आवेदन करने के लिए नारी शक्ति दूत ऐप से जुड़ी सभी जानकारी जैसे लॉगिन, पंजीकरण की प्रकिर्या पढ़ने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Nari Shakti Doot App 2024

ऐप नामनारी शक्ति दूत ऐप
योजना का नाममाझी लाडकी बहीण योजना
किस ने लॉन्च कीमहाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीमहाराष्ट्र की सभी महिलाएँ
राज्यमहाराष्ट्र
लाभसरकारी दफ्तर के चक्कर बिना लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए आवेदन
उद्देश्यपंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल भारत की और एक कदम
साल2024
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
नारी शक्ति दूत ऐप लिंकClick Here
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

नारी शक्ति दूत ऐप क्या है?

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन करने के लिए एक ऐप को लॉन्च किया है जिसका नाम नारी शक्ति दूत ऐप है। इसकी मदद से आवेदकों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार ने पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने का ऐलान किया है। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएँ इस योजना में आवेदन कर सकती है।

अब सभी महिलाएं यह ऐप से इस योजना के लिए पंजीकरण करने के लिए और लाभ प्राप्त करने के लिए ऐप डाउनलोड कर सकती है। इच्छुक आवेदक ऊपर दिए गए लिंक से अपने मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड कर लें। आगे की पूरी प्रकिर्या आप आगे पढ़े।

नारी शक्ति दूत ऐप पर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि

आवेदक नारी शक्ति दूत ऐप के तहत माझी लाडकी बहीण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप के तहत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है। अंतिम तिथि के बाद उन्हें अपना पंजीकरण फॉर्म भरने की अनुमति नहीं है।

माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना को शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य में आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का मुख्य उदेश्य उनके समग्र जीवन स्तर को बेहतर बनाना और अतिरिक्त लाभ प्रदान करना है।

राज्य सरकार यह मासिक वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर करेगी, जिससे उन्हें अपनी वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नारी शक्ति दूत ऐप भी लॉन्च किया है। आवेदक इस ऐप को डाउनलोड करके विभिन्न प्रकार के लाभ उठा सकते हैं।

नारी शक्ति दूत ऐप के लिए योग्यता

  • आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएँ।
  • आवेदक की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला आवेदक के पास बैंक खाता होना चाहिए।

नारी शक्ति दूत ऐप के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राज्य निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • राज्य जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

नारी शक्ति दूत ऐप के तहत महाराष्ट्र लाडली बहना योजना के लिए आवेदन प्रकिर्या

इस ऐप पर हम यहाँ पर कुछ स्टेप्स आपको बताने वाले है जिसे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सभी जानकारी विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

Nari Shakti Doot App Download 2024

  1. ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने डिवाइस में आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें या फिर गूगल प्ले स्टोर ओपन करें।
  2. अब सर्च बार में नारी शक्ति दूत ऐप को सर्च करें।

Nari Shakti Doot App

  1. इसके बाद अपने डिवाइस में Nari Shakti Doot App Install करें।
  2. ऐप आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाएगा।
  3. ऐप डाउनलोड होने के बाद आप पंजीकरण करने के लिए निचे दी गई प्रकिर्या को फॉलो करें।

Nari Shakti Doot App Registration 2024

  1. सबसे पहले ऐप को अपने डिवाइस में ओपन करें।

Nari Shakti Doot App

  1. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
  2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और और ऐप में लॉग इन के बटन पर क्लिक करें।

Nari Shakti Doot App

  1. इसके बाद जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके दर्ज किये गये नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा।
  2. सत्यापन के लिए प्राप्त OTP दर्ज करें।
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा उस पेज पर प्रोफ़ाइल विकल्प पर क्लिक करें।
  4. इस पेज पर अपनी सभी डिटेल दर्ज करें जैसे अपना नाम, ईमेल आईडी, जिला आदि जैसे सभी आवश्यक विवरण भरें।

Nari Shakti Doot App

  1. उसके बाद अपडेट करें बटन पर क्लिक करें।
  2. फिर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना विकल्प पर क्लिक करें।

Nari Shakti Doot App

  1. आवेदन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।
  2. अब मांगी गई सभी जानकारी इस फॉर्म में ध्यानपूर्वक दर्ज करें और जहा पर आवश्यक है वहा दस्तावेज अपलोड करें।
  3. अंत में, सबमिट बटन पर क्लिक करें आपका आवेदन स्वीकार कर दिया जाएगा।

Nari Shakti Doot App Login 2024

  1. सबसे पहले अपने डिवाइस पर ऐप को ओपन करें।
  2. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  3. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. उसके बाद लॉग इन करने के लिए ऐप में लॉग इन के बटन पर क्लिक करें।

Ladli Behna Yojana Maharashtra में ladakibahin.maharashtra.gov.in के द्वारा आवेदन कैसे करें?

  1. इच्छुक महिलाएं इस योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज़ खुल जाएगा।

ladakibahin.maharashtra.gov.in

  1. आपको अर्जदार लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।
  2. क्लिक करते है आपके सामने एक नया पेज़ खुल जाएगा जिसमे इस योजना के लिए लॉगिन करना होगा।

ladakibahin.maharashtra.gov.in

  1. अगर आपने इस योजना में अपना नया खाता अभी तक नहीं बनाया है तो पहले आप Create Account पर क्लिक करें और अपना नया खाता बनाए।

ladakibahin.maharashtra.gov.in

  1. इसके बाद आगे इस पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  2. पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद आप आवेदन करें विकल्प का चयन करें।
  3. अब आपको उस आवेदन फॉर्म को सही से भरना है और उसमे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजो को अपलोड करना है।
  4. अब आपको उस फॉर्म को दोबारा चेक करना है और उसे सबमिट कर देना है।  
  5. अंत में सबमिट करें बटन पर क्लीक करें।

नारी शक्ति दूत ऐप के लिए हेल्पलाइन नंबर

इस नारी शक्ति दूत ऐप पर आप हेल्पलाइन के लिए प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करें आपको हेल्पलाइन नंबर दिखेगा जो की 9075850547 है। आप इस नंबर पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते है और शिकायत दर्ज कर सकते है।

Important Links

Home PageClick Here
Nari Shakti Doot AppClick Here
Ladaki Bahin Yojana Official WebsiteClick Here

FAQs

नारी शक्ति दूत ऐप लॉन्च करने का क्या कारण है?

इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य लक्ष्य है की लाभार्थी महिला को अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। अपने फ़ोन का उपयोग करके ऐप पर आसानी से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में पंजीकरण कर सकते हैं।

नारी शक्ति दूत ऐप पर आवेदन कैसे कर सकते है?

इस ऐप पर हम यहाँ पर हमने कुछ स्टेप्स आपको बताये है जिसे आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सभी जानकारी विस्तारपूर्वक पढ़ने के लिए इस लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड कैसे करें?

इस लेख में ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करें या फिर नारी शक्ति दूत ऐप डाउनलोड की प्रकिर्या पढ़े। 

नारी शक्ति दूत ऐप किसने लॉन्च की?

महाराष्ट्र सरकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now


Share the Article